लिखने वाले तू होकर के दयाल लिख दे। --- टेक
मेरे हृदय में प्रभु जी का प्यार लिख दे।।
माथे पे लिख दे मेरे प्रभु दर पे झुकना।
आँखों में प्रभु का दादीर लिख दें।। --- १
जीह्वा पे लिख दें मेरे प्रभु जी मन्त्र।
कानों में शब्द दी झंकार लिख दे।। --- २
पाँवों पे लिख दे प्रभु दर पे आना।
सत्संग में आना बारम्बार लिख दे।। --- ३
हाथों में लिख दे मेरे प्रभु जी की सेवा।
सेवा तू बारम्बर लिख दे।। --- ४
बस एक ना लिखिये गुरु से बिछोड़ा।
चाहे छुट जाये सारा संसार लिख दे।। --- ५
तेरी मेरी लग गई एक बाजी।
मेरे हिस्से में बेशक हार लिख दें।। --- ६