गुरुदेव जय जय सतगुरु जय जय।
अखंड ज्योति प्रभु रामलाल जय जय।। --- टेक
सत्य सनातन गुरुदेव जय जय।
योगेश्वर प्रभु रामलाल जय जय।। --- १
सब बिधि पूरन गुरुदेव जय जय।
विश्वेश्वर प्रभु रामलाल जय जय।। --- २
कृपा निधान मेरे गुरुदेव जय जय।
अखिलेश्वर प्रभु रामलाल जय जय।। --- ३
ज्ञान जनावन गुरुदेव जय जय।
पूर्ण ब्रह्म प्रभु रामलाल जय जय।। --- ४
घट घट बासी मेरे गुरुदेव जय जय।
सत चित आनन्द प्रभु रामलाल जय जय।। --- ५
सब तीरथ फल गुरुदेव जय जय।
अखंड ज्योति प्रभु रामलाल जय जय।। --- ६