आज है गुरु पूर्णिमा आई। --- टेक
महिक उठी जीवन की कलियां हरियाली सब छाई।।
गुरु के पावन चरण पखारो कर पूजा आरती उतारो।
ले चरणोदक गुरु चरणन का जन्म सफल कर भाई।। --- १
आज राम कृष्ण यही चरण पखारे आज चमकते ध्रुव से तारे।
देवऋषि नारद गुरु धारयो भ्रम न कीन्हा काई।। --- २
गुरु बिन ज्ञान मेघ बिन सागर तप बिन राज भाग्य बिन आदर।
गुरु बिन बिरथा जीवन जात है होत गति नहीं भाई।। --- ३
गुरु भक्ति हरि मिलिन करावे भव सिन्धु से पार तरावे।
जपो जपावो नाम हरि का रहो 'मधुप' लिव लाई।। --- ४