गुरु की सेवा से परम पद पायेगा।
सब धरा तेरा यहाँ रह जायेगा॥
होजा गुरु की भक्ति में तू मन मगन।
एक दिन पक्षी अकेला उड़ जायेगा॥ --- १
पाँच तत्वों से बना ये पिंजरा।
एक दिन अग्नि में जल जायेगा॥ --- २
सच्चा गुरु जिसको मिला वही तर जायेगा।
माँग ले प्रभु से वही मिल जायेगा॥ --- ३