सिद्ध गुफा देखो जाकर जहां पर योगी बास करें। --- टेक
तप गये वहां पर प्रभु रामलाल जी बहुती कर गये प्रतिपालजी।
योग करम को गये संभाल जी व्याधाका सब नास करें।। --- १
जिन सन्तों ने सीखी वानी छूट गई उन की सब परेशानी।
नहीं कभी हुई है हानी सब से जो उदास रहे।। --- २
सत गुरू की शरण में आकर चमत कार देखो वहां जाकर।
शिक्षा सत गुरू की पाकर आतम का वह प्रकाश करे।। --- ३
सत संगत में बैठो जाकर हरी भजन में मन को लाकर।
देखो अपना ध्यान जमाकर जहां प्रश्न वास करे।। --- ४
गुरु चन्द्र मोहनजी का गाना सुनकर योगी वन जाता स्याना।
अमीरानन्द ने भी वक्त पहचाना सतगुरू की नित आस करे।। --- ५