माता चरती देवी की गोदी का पाला।
बड़ा भोला-भाला ये धोती कुर्ते वाला॥
सुन ले पुकार देवीराम के दुलारे।
आन पड़े है प्रभु जी द्वार तिहारे।
महिमा निराली प्रभु जी, हाथ छड़ी वाला॥ --- १
अलुपुर में जन्मे, सवाँई गाँव आए।
योग की गंगा बहती द्वार तिहारे।
मोहनी मूरतिया सोहे, कृष्ण गीता वाला॥ --- २
भक्तों की टेर सुन ले सिद्ध गुफा वाले।
कब से खड़े हैं प्रभुजी आसरा निहारे।
हर ली है माया प्रभु जी, तुम हो दीनदयाला॥ --- ३
योग के दीपक प्रभुजी महिमा निराली।
संकट को काटो प्रभुजी आये सवाली।
रस्ता दिखा दो प्रभु जी, सहज योग वाला॥ --- ४