गुरु जी की जय जय प्रभुजी की जय जय। --- टेक
हिमगिरि निवासी शिवजी की जय जय।।
नैपाल वासी सदा शिवजी की जय जय।
सिद्ध गुफा वासी महाप्रभु जी की जय जय।।
भव-भय-हारी जटाधारी की जय जय। --- १
गंगाधर अखिलेश्वर की जय जय।
विश्वेश्वर विश्वम्भर की जय जय।।
गिरिजा पति योगेश्वर की जय जय। --- २
त्रिभुवन पति अविनाशी की जय जय।
शशि धर अवढ़र दानी की जय जय।।
डमरू बजैया भोले बाबा की जय जय। --- ३