स्वागत है गुरुदेव आपका। --- टेक
सँवाई धाम में आप पधारे अहो भाग्य प्रभु आज हमारे।
शुभ दिन शुभ घड़ी आज आपका स्वागत है गुरुदेव।। --- १
आज हृदय में आप पधारे कष्ट पाप ने किए किनारे।
करें सदा कल्याण आपका स्वागत है गुरुदेव।। --- २
उदित हुए पुण्य कर्म हमारे जो गुरुवर दर्शन को पधारे।
हुए आज हम धन्य आपका स्वागत है गुरुदेव।। --- ३
मुश्किल से शुभ दिन आया ये घड़ी न बीते गुरुवर अब ये।
देना ये वरदान आपका स्वागत है गुरुदेव।। --- ४
सीमा सिसोदिया (सागर), संशोधित